dharma sangrah
✕

पहले टेस्ट में दो शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत पहुंचे टेस्ट रैंकिंग में नंबर 7 पर

पंत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर

Written By WD Sports Desk
Updated: बुधवार, 25 जून 2025 (15:16 IST)
भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के पहले टेस्ट में दो शतक की बदौलत बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए।

पहले टेस्ट में पांच विकेट की हार के दौरान पहली पारी में शतक जड़ने वाले भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल भी पांच स्थान के फायदे से 20वें पायदान पर हैं। भारत ने इंग्लैंड को 371 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया था जो मेजबान टीम ने पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

एक ही टेस्ट में दो शतक जड़ने वाले केवल दूसरे विकेटकीपर बने पंत को एक स्थान का फायदा हुआ है।पंत से पहले जिंबाब्वे के एंडी फ्लावर एकमात्र विकेटकीपर थे जिन्होंने एक ही टेस्ट में दो शतक जड़ने की उपलब्धि हासिल की थी।पंत ने लीड्स टेस्ट में 134 और 118 रन की पारी खेली।

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज हैं जबकि टीम के उनके साथी हैरी ब्रूक दूसरे स्थान पर हैं।पहले टेस्ट में गेंद और बल्ले से प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स टेस्ट ऑलराउंडर की सूची में तीन स्थान के फायदे से पांचवें स्थान पर पहुंच गए।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच गॉल में ड्रॉ रहे पहले टेस्ट में 163 रन बनाने वाले मुशफिकुर रहीम 11 स्थान की छलांग से 28वें स्थान पर हैं।बांग्लादेश के ही नजमुल हुसैन शंटो दोनों पारियों में शतक की बदौलत 21 पायदान की लंबी छलांग के साथ 29वें स्थान पर हैं।(भाषा)<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख