Hanuman Chalisa
✕

साहा ने विकेट के पीछे 10 शिकार लेकर धोनी को पछाड़ा

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (22:20 IST)
केपटाउन। भारतीय विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने एक टेस्ट मैच में विकेट के पीछे 10 शिकार कर पूर्व विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। साहा ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथ दिन सोमवार को भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मोर्न मोर्कल को कैच कर यह उपलब्धि हासिल की।


इसके साथ ही साहा पहले ऐसे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में विकेट के पीछे 10 शिकार किए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था, जिन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबोर्न में विकेट के पीछे नौ शिकार किए थे।

साहा ने पहली बार एक पारी में विकेट के पीछे पांच कैच लपके हैं। उन्होंने दोनों पारियों में विकेट के पीछे पांच-पांच कैच लपके। 33 साल के साहा ने भारत के लिए अब तक 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 75 कैप लपके हैं और 10 स्टंपिंग की हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख