ramcharitmanas

अफगानिस्तान के खिलाफ एक मात्र टेस्ट में नहीं खेल सकेगा यह खिलाड़ी

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (14:13 IST)
नई दिल्ली। भारत के टेस्ट विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा का अंगूठे में चोट लगने के कारण 14 जून से बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट में खेलना संदिग्ध है। साहा के दाएं हाथ के अंगूठे में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 25 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल क्वालीफायर 2 में खेलते हुए चोट लग गई थी।
 
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि चोट प्रबंधन में भविष्य की योजना को निश्चित करने के लिए एक विशेषज्ञ साहा की चोट को देखेगा और बीसीसीआई चिकित्सीय टीम उनकी प्रगति पर नजर रखेगी।
 
साहा अगर पूरी तरफ फिट नहीं होते हैं तो पार्थिव पटेल या दिनेश कार्तिक अफगानिस्तान के शुरुआती टेस्ट में उनकी जगह ले सकते हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख