sundarkand
✕

पोंटिंग ने कहा- आईपीएल-10 का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनेगा वॉर्नर

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (09:13 IST)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने डेविड वॉर्नर को आईपीएल में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने का एक दावेदार करार देते हुए कहा कि अतिरिक्त जिम्मेदारी में यह सलामी बल्लेबाज हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता है। 
वॉर्नर भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उनका लक्ष्य आईपीएल में मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करके फॉर्म में वापसी करना होगा।
 
पोंटिंग ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा कि टेस्ट श्रृंखला उनके लिए थोड़ी निराशाजनक रही। उसने अब चैंपियन टीम में वापसी की है और वह कप्तान है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उसे यह जिम्मेदारी पसंद है और वह सलामी बल्लेबाज है। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कोई स्पिनर होगा या फिर सलामी बल्लेबाज। अभी टी-20 का खेल इसी तरह से आगे बढ़ रहा है इसलिए मुझे लगता है कि डेवी टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनेगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख