Govardhan puja
✕

रोहित ने राणा और हार्दिक को दिया जीत का श्रेय

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (09:47 IST)
मुंबई। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटराइडर्स को 4 विकेट से हराकर पहली जीत दर्ज करने के बाद जीत का श्रेय युवा बल्लेबाजों नीतीश राणा और हार्दिक पंड्या को दिया।
 
केकेआर के 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने नीतीश राणा (29 गेंदों में 50 रन) और हार्दिक पंड्या (11 गेंदों में नाबाद 29) की पारियों की बदौलत 1 गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 180 रन बनाकर जीत दर्ज की। राणा और पंड्या ने सिर्फ 2.2 ओवर में 6ठे विकेट के लिए 41 रन जोड़े।
 
राणा ने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के मारे जबकि हार्दिक ने 3 चौके और 2 छक्के जड़े। केकेआर ने इससे पहले मनीष पांडे की 47 गेंद में 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 81 रनों की तेजतर्रार पारी की बदौलत 7 विकेट पर 178 रन बनाए थे।
 
रोहित ने मैच के बाद कहा कि हमने महत्वपूर्ण जीत हासिल की। मुकाबला काफी करीबी था लेकिन वानखेड़े पर ओस के कारण आप तेजी से रन बना सकते हो। उन्होंने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था और नीतीश और पंड्या ने शानदार पारियां खेलीं। बीच के ओवरों में विकेट जल्दी गंवाने से नुकसान हुआ लेकिन युवा बल्लेबाजों नीतीश और हार्दिक ने धैर्य बरकरार रखते हुए जीत दिलाई। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख