Hanuman Chalisa

कैंपस क्रिकेट के फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से

Updated: शनिवार, 29 सितम्बर 2018 (12:34 IST)
कोलंबो। खिताब की प्रबल दावेदार भारतीय टीम का रेडबुल कैंपस क्रिकेट टी-20 के फाइनल में शनिवार को मेजबान श्रीलंका से होगा। शुक्रवार को खेले गए प्लेऑफ मुकाबले में यहां की बिजनेस मैनेजमेंट स्कूल (बीएमएस) की टीम ने पाकिस्तान की कराची विश्वविद्यालय को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की।
 
 
शुक्रवार को खेले गए मैच में कराची विश्वविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। बीएमएस ने इस लक्ष्य को 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
 
इससे पहले गुरुवार को भारत का प्रतिनिधित्व कर रही पुणे के मराठवाड़ा मित्र मंडल कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व कर रही बुलावायो की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस और टेक्नोलॉजी की टीम को 136 रन से रौंदकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख