सम्बंधित जानकारी
- INDvsWI T2OI में वेस्टइंडीज है खतरनाक, सभी IPL स्टार्स हैं शामिल
- INDvsWI: 200 रनों से तीसरा वनडे जीत सीरीज कब्जे में लेकिन कई सवाल रह गए अनसुलझे
- वेस्टइंडीज ने लगातार तीसरा टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रोहित विराट को तीसरे वनडे में भी आराम
- INDvsWI तीसरे वनडे में होगी विराट रोहित की वापसी, सीरीज दांव पर
- 'बड़े कप जीतने के लिए छोटे प्रयोग', SacK Dravid ट्रैंड के बाद भी चिंतित नहीं कोच
Andy Flower बने RCB के नए Head Coach, Sanjay Bangar और Mike Hesson को किया अलविदा
RCB New Coach Andy Flower : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के आगामी सीज़न के लिए Zimbabwe के पूर्व कप्तान Andy Flower को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। यह घोषणा उन्होंने शुक्रवार की सुबह, पूर्व कोच संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) और क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन (Mike Hesson) को अपने कर्तव्यों से मुक्त करने के कुछ मिनट बाद दी।
Andy Flower न केवल IPL (Indian Premier League) में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक प्रसिद्ध कोच रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने एंडी फ्लावर को अपना नया कोच घोषित करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की।
उन्होने लिखा "हम ICC Hall Of Famer और T20 World Cup विजेता कोच Andy Flower का आरसीबी पुरुष टीम के Head Coach के रूप में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। दुनिया भर में आईपीएल और टी20 टीमों को कोचिंग देने और अपनी टीमों को PSL, ILT20, The Hundred और Abu Dhabi T10 में खिताब दिलाने का एंडी का अनुभव, चैंपियनशिप जीतने की मानसिकता विकसित करने और आरसीबी को आगे ले जाने में मदद करेगा।"
उन्होने लिखा "हम ICC Hall Of Famer और T20 World Cup विजेता कोच Andy Flower का आरसीबी पुरुष टीम के Head Coach के रूप में स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। दुनिया भर में आईपीएल और टी20 टीमों को कोचिंग देने और अपनी टीमों को PSL, ILT20, The Hundred और Abu Dhabi T10 में खिताब दिलाने का एंडी का अनुभव, चैंपियनशिप जीतने की मानसिकता विकसित करने और आरसीबी को आगे ले जाने में मदद करेगा।"
We are beyond thrilled to welcome and winning coach as the of RCB Mens team.
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 4, 2023
Andys experience of coaching IPL & T20 teams around the world, and leading his teams to titles… pic.twitter.com/WsMYGCkcYT
इसी पोस्ट के कुछ मिनट पहले पूर्व कोच संजय बांगड़ (Sanjay Bangar) और क्रिकेट संचालन निदेशक माइक हेसन (Mike Hesson) को अपने कर्तव्यों से मुक्त करते हुए Royal Challengers Banglore ने एक इमोशनल पोस्ट करते हुए लिखा "हम आरसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक (Director Of Cricket Operations) और मुख्य कोच (Head Coach) के रूप मेंसराहनीय काम के लिए माइक हेसन और संजय बांगर को धन्यवाद देते हैं"
Andy Flower, Zimbabwe के दिग्गज खिलाडी रहे हैं। उन्होंने Zimbabwe के लिए 63 टेस्ट मैचों में 51.54 की एवरेज के साथ 4794 रन और 213 ODI मैचों में 6786 रन बनाए हैं। एंडी ने काफी समय तक अंतर्राष्ट्रीय और फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीमों को कोचिंग दी है और ICC Hall of Fame में शामिल होने वाले Zimbabwe के पहले खिलाडी भी हैं।We thank and for their commendable work during the stints as and of RCB. #PlayBold #ನಮ್ಮRCB @CoachHesson pic.twitter.com/Np2fLuRdC0
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) August 4, 2023
