dharma sangrah
✕

IND vs ENG : रवींद्र जडेजा को अस्‍पताल ले जाया गया, घुटने में लगी चोट

Updated: रविवार, 29 अगस्त 2021 (13:15 IST)
इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में मिली हार के बाद इंडिया की मुश्किलें और बढ़ती नज़र आ रही हैं। भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा को घुटने में चोट लगी है। इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया है, जहां उनका स्कैन कराया गया है, ताकि ये पता चल सके कि उनकी चोट कितनी गहरी है।

लीड्स टेस्ट के पहले दिन मोहम्मद शमी के ओवर में हसीब हमीद द्वारा खेले गए शॉट पर रवींद्र जडेजा ने गेंद को रोकने की कोशिश की थी लेकिन गेंद निकल गई और जडेजा घुटनों के बल गिर गए। टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा की चोट के बारे में पुष्टि कर दी गई है।

जडेजा की चोट गंभीर होने की स्थिति में आर अश्विन को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में अश्विन ने गेंद के अलावा बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया था और उन्हें टीम से बाहर रखने के फैसले पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख