शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ravichandran Ashwin, Brad Hodge, India Australia Testi
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 मार्च 2017 (20:26 IST)

अश्विन ने उड़ाया ब्रैड हॉज की माफी का मजाक, बोले...

Ravichandran Ashwin
नई दिल्ली। रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज और गुजरात लायंस के कोच ब्रैड हॉज पर तंज कसा, जिन्होंने आरोप लगाया था कि विराट कोहली ने धर्मशाला टेस्ट मैच से खुद को बाहर इसलिए रखा क्योंकि वे आईपीएल के लिए खुद को फिट रखना चाहते थे।
 
विराट कोहली कुछ हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे, यह बात स्पष्ट होने के बाद हॉज ने गुरुवार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। अश्विन ने हॉज का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी मखौल उड़ाने वाली ट्वीट ने स्पष्ट कर दिया कि वे किसका जिक्र कर रहे थे।
 
उन्होंने ट्वीट किया, मजाक में कहूं तो इस साल के बाद 30 मार्च को 'विश्व माफी दिवस' के रूप में याद रखा जाएगा। इस ट्वीट को 1500 बार रिट्वीट किया गया और इसे 6000 से ज्यादा लाइक मिली हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे रोहित, हरभजन और बटलर