Daily Horoscope
✕

अश्विन बना सकते हैं सबसे तेज 300 विकेट का विश्व रिकॉर्ड

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (17:53 IST)
नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन श्रीलंका के खिलाफ 16 नवंबर से शुरु हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में विकेटों का तिहरा शतक पूरा कर सकते हैं और साथ ही सबसे तेज 300 विकेट का विश्व रिकॉर्ड बना सकते हैं।
 
अश्विन अब तक 52 मैचों में 25.26 के औसत से 292 विकेट ले चुके हैं और 300 विकेट पूरे करने से मात्र आठ विकेट दूर हैं। 31 वर्षीय अश्विन पिछले कुछ समय में भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर चल रहे थे और इस दौरान उन्होंने इंग्लिश काउंटी में भी हाथ आजमाए थे।
 
ऑफ स्पिनर की पिछली सीरीज श्रीलंका में थी, जहां उन्होंने तीन टेस्टों में 17 विकेट हासिल किए थे। अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ कुल छह टेस्ट खेले हैं और 38 विकेट हासिल किए हैं। अश्विन इस साल आठ टेस्टों में 44 विकेट ले चुके हैं और कैलेंडर वर्ष में तीसरी बार 50 विकेटों का आंकड़ा पूरा करने से छह विकेट दूर हैं। 
          
अश्विन के पास इस सीरीज में सबसे तेज 300 विकेट पूरा करने का ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनिस लिली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका रहेगा। लिली ने 56 मैचों में 300 विकेट पूरे किए थे जबकि अश्विन ने अभी 52 टेस्ट ही खेले हैं। भारतीयों में यह रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है, जिन्होंने 66 टेस्टों में 300 विकेट पूरे किए थे। 
          
अश्विन के अलावा तेज गेंदबाज उमेश यादव के पास अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे करने का मौका रहेगा। उमेश अब तक 34 टेस्टों में 94 विकेट ले चुके हैं। भारत के एक अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के खाते में 25 टेस्टों से 86 विकेट हैं।
                  
भारतीय ओपनर शिखर धवन के पास अपने 2000 टेस्ट रन पूरे करने का भी मौका रहेगा। शिखर अब तक 26 टेस्टों में 1822 रन बना चुके हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली की शानदार फार्म यदि इस सीरीज में बरकरार रहती है तो वे टेस्ट मैचों में 5000 रन पूरे कर लेंगे। 
 
विराट के अभी 60 मैचों में 4658 रन हैं और उन्हें 5000 रन पूरे करने के लिए 342 रन की जरुरत है। उपकप्तान रहाणे के पास भी 3000 रन पूरे करने का शानदार मौका है। रहाणे अब तक 40 टेस्टों में 2809 रन बना चुके हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख