dipawali
✕

टीम इंडिया को यह 'खास' ट्रेनिंग दे रहे हैं रवि शास्त्री

Updated: सोमवार, 31 जुलाई 2017 (19:01 IST)
कोलंबो। भारतीय कोच रवि शास्त्री ने टीम के साथ दूसरे कार्यकाल में खिलाड़ियों की तैयारी के स्टाइल में थोड़ा बदलाव किया है, हालांकि अभी यह शुरू ही हुआ है लेकिन इसका तुरंत प्रभाव देखा जा सकता है।
 
शास्त्री ने जो कुछ अहम चीजें लागू की हैं, उसमें यह बात महत्वपूर्ण है कि कैसे बल्लेबाज अब मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए तुरंत तैयार रहते हैं। बल्लेबाजी क्रम से इसका कुछ लेना देना नहीं है, बल्कि मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरने से पहले ‘वॉर्मिंग अप’ में नयापन लाया गया है।
 
गाले में ही यह साफ हो गया जब शिखर धवन और अभिनव मुकुंद की भारतीय जोड़ी पहले टेस्ट में टीम के अन्य सदस्यों से पहले मैदान पर पहुंची। इसका मकसद यही था कि नेट पर पहुंचो और गेंद हिट करना शुरू करो क्योंकि भारत पहले बल्लेबाजी भी कर सकता है।
 
इस मैच में कोहली ने टॉस जीता और अच्छा वॉर्म-अप करने वाले धवन ने पहली पारी में 168 गेंद में 190 रन बनाए। जब तक सलामी बल्लेबाज पैवेलियन पहुंचे, चेतेश्वर पुजारा ने यह बदला हुआ अपना रूटिन पूरा कर लिया जबकि विराट कोहली नेट पर थे। 
 
यह निश्चित रूप से पिछली बार से अलग तरह का प्रयोग था और टीम का इसमें स्वागत किया गया। कोच शास्त्री ने यह नई प्रक्रिया इसलिए शुरू की कि टीम को मैदान पर भी अपना नंबर एक का दर्जा दिखाना चाहिए। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख