Daily Horoscope
✕

Ranji Trophy Final में वास्वदा का शतक, चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतक से सौराष्ट्र सुदृढ़

Updated: मंगलवार, 10 मार्च 2020 (18:04 IST)
राजकोट। अर्पित वास्वदा (106) के शानदार शतक और भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (66) के अर्धशतक की बदौलत सौराष्ट्र ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन मंगलवार को 8 विकेट पर 384 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
 
सौराष्ट्र ने 5 विकेट पर 206 रन बना से आगे खेलना शुरू किया। वास्वदा ने 29 रन से आगे खेलते हुए लगातार दूसरा शतक बनाया। वास्वदा ने सेमीफाइनल में भी शतक बनाया था। वास्वदा ने 287 गेंदों पर 106 रन में 11 चौके लगाए। 
 
पुजारा कल डिहाइड्रेशन और बुखार के कारण रिटायर्ड हर्ट हो हो गए थे लेकिन आज उन्होंने सुबह वास्वदा के साथ पारी आगे बधाई और प्रथम श्रेणी का 60वां अर्धशतक बनाया। पुजारा कल 24 गेंदों में एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर रिटायर हुए थे। पुजारा ने 237 गेंदों पर 66 रन में पांच चौके लगाए।
 
वास्वदा और पुजारा ने छठे विकेट के लिए 142 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वास्वदा को शाहबाज अहमद ने विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। वास्वदा के आउट होने के 10 रन बाद पुजारा भी आउट हो गए। 
 
पुजारा का विकेट मुकेश कुमार ने लिया। मुकेश ने प्रेरक मांकड़ को भी आउट किया। स्टंप्स पर चिराग जानी 13 और धर्मेंद्र सिंह जडेजा 13 रन बनाकर क्रीज पर थे।
 
बंगाल की तरफ से आकाश दीप ने 77रन पर तीन विकेट लिए जबकि मुकेश कुमार ने 83 रन पर 2 विकेट, शाहबाज अहमद ने 103 रन पर 2 विकेट और ईशान पोरेल और शाहबाज ने 51 रन पर 1 विकेट लिया।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख