Hanuman Chalisa

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मैच : राजस्थान की असम पर बड़ी जीत

शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (21:20 IST)
जयपुर। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी के दूसरी पारी में 5 विकेट के दम पर राजस्थान ने रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप 'सी' मैच में शनिवार को तीसरे दिन यहां असम को पारी और 43 रनों से शिकस्त देकर 7 अंक हासिल किए।
 
पहली पारी में 217 रनों से पिछड़ने वाली असम की टीम ने दिन की शुरुआत 3 विकेट पर 109 रनों से की। गोकुल शर्मा (77) और कुणाल सैकिया (49) ने चौथे विकेट के लिए 96 रन जोड़े लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। पूरी टीम 174 रनों पर आउट हो गई। असम ने आखिर 5 विकेट 6 रनों के अंदर गंवा दिए।
 
अनिकेत ने 17.4 ओवरों में 40 रन देकर 5 विकेट लिए जबकि तनवीर उल हक और नाथू सिंह ने 2-2 खिलाड़ियों को पैवेलियन भेजा। राहुल चहर को 1 विकेट मिला। मैच में 10 विकेट लेने वाले अनिकेत 'प्लेयर ऑफ मैच' रहे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख