Hanuman Chalisa
✕

रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच में सौराष्ट्र के खिलाफ धवल की मुंबई टीम में वापसी

Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (17:18 IST)
मुंबई। अंक तालिका के निचले हिस्से में मौजूद पूर्व चैंपियन मुंबई को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के लिए टीम में सीनियर तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी की वापसी से मजबूती मिली है। 
 

चोट के कारण बाहर कुलकर्णी को शनिवार से सौराष्ट्र के खिलाफ शुरू हो रहे मैच के लिए 41 बार की चैंपियन मुंबई की टीम में शामिल किया गया है। 

मुंबई क्रिकेट संघ ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर टीम की घोषणा की जिसकी कमान फार्म में चल रहे बल्लेबाज सिद्धेश लाड संभाल रहे हैं। क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखने के लिए मुंबई को सौराष्ट्र के खिलाफ जीत दर्ज करने की जरूरत है। 
 
ग्रुप ए और बी की संयुक्त तालिका में मुंबई की टीम आठ अंक के साथ 13वें स्थान पर है। संयुक्त तालिका से शीर्ष पांच टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। 
 
टीम इस प्रकार है : सिद्धेश लाड, श्रेयस अय्यर, धवल कुलकर्णी, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, शिवम दुबे, जय बिस्टा, आकाश पार्कर, विक्रांत ओती, शुभम रंजने, कर्ष कोठारी, ध्रुमिल मातकर, रायस्टन डियास, मिनाद मांजरेकर और तानुश कोटियान।
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख