Hanuman Chalisa

रणजी ट्रॉफी ईश्वरन का दोहरा शतक, बंगाल - पंजाब मैच ड्रॉ

गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (20:37 IST)
कोलकाता। अभिमन्यु ईश्वरन ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जमाया लेकिन इसके बावजूद बंगाल रणजी ट्रॉफी में गुरुवार को यहां पंजाब के खिलाफ रणजी ट्राफी मैच ड्रॉ ही करा पाया, जिससे इन दोनों टीमों की क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया।
 
 
ईश्वरन ने नाबाद 201 रन बनाए जबकि कप्तान मनोज तिवारी ने 105 रन की पारी खेली। बंगाल ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 432 रन बनाकर समाप्त घोषित करके पंजाब के सामने जीत के लिए 15 ओवरों में 173 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। 
 
पंजाब ने अप्रत्याशित जीत दर्ज करने के प्रयास में मनप्रीत गोनी को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा और उन्होंने 28 गेंदों पर 58 रन भी बनाए। पंजाब की टीम हालांकि आखिर में पांच विकेट पर 135 रन तक ही पहुंच पाई। युवराज सिंह 12 रन बनाकर रन आउट हुए। 
 
पंजाब ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। इस तरह से इन दोनों टीमों ने समान 23-23 अंक के साथ अपने अभियान का अंत किया।
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख