sundarkand
✕

गाले में विकेटों का शतक पूरा करने उतरेंगे रंगना हेराथ

Updated: रविवार, 4 नवंबर 2018 (14:37 IST)
गाले (श्रीलंका)। टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के सबसे सफल स्पिनर रंगना हेराथ की निगाह अपने लंबे और चमकदार करियर के आखिरी मैच में इंग्लैंड के कुछ नामी बल्लेबाजों को आउट करने और मंगलवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के दौरान गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में विकेटों का शतक पूरा करके विशिष्ट क्लब में शामिल होने पर लगी रहेगी।
 
 
40 वर्षीय हेराथ की गाले स्टेडियम से कुछ खास यादें जुड़ी हुई हैं। इस 40 वर्षीय स्पिनर के लिए यह मैदान भाग्यशाली रहा है। उन्होंने 1999 में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी तथा 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेकर अपने करियर को नई दिशा दी थी। इसी मैदान पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक भी ली थी।
 
अब वे गाले में एक नया रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। हेराथ को इस मैदान पर विकेटों का शतक पूरा करने के लिए केवल 1 विकेट की दरकार है और वे 3 टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में यह विकेट हासिल करते ही हमवतन मुथैया मुरलीधरन (गाले, कैंडी और एसएससी कोलंबो) तथा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (लॉर्ड्स) के साथ विशिष्ट क्लब में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने किसी एक मैदान पर विकेटों का सैकड़ा पूरा किया है।
 
हेराथ ने अब तक गाले में 18 मैचों में 99 विकेट लिए हैं। जाहिर है कि यह मैदान उनके सबसे पसंदीदा मैदानों में से एक है। उन्होंने अब तक 92 टेस्ट मैचों में कुल 430 विकेट लिए हैं। हेराथ गाले में होने वाले पहले टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख