1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. rain effect on India Newzealand test

बारिश ने डाली भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में बाधा, चोट की वजह से मैच नहीं खेलेंगे 3 दिग्गज

India Newzealand test
मुंबई। मुंबई में पिछले 2 दिनों से चल रही बारिश के कारण भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट शुरू होने में शुक्रवार को विलंब हो गया।
 
अंपायर 10:30 पर पिच का मुआयना करेंगे जिसके बाद टॉस होगा। उल्लेखनीय है कि बारिश की वजह से बुधवार को दोनों टीमें अभ्यास नहीं कर सकी थीं। गुरुवार को टीम इंडिया ने इंडोर अभ्यास किया था।
 
पहला टेस्ट कानपुर में हुआ था जो ड्रॉ रहा था। यह 2 मैचों की सीरीज का आखिरी मैच है और टीम इंडिया हर हाल में इसे जीतना चाहेगी।
 
टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं।
 
 कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ 25 प्रतिशत दर्शकों को जाने की मंजूरी दी गई है।
 
अगला लेख
2 महिला स्कोरर रहेंगी वानखेड़े स्टेडियम में, टीम इंडिया का यहां ऐसा रहा है टेस्ट में रिकॉर्ड