Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पोंटिंग और गांगुली की टिप्स ने पृथ्वी शॉ को मानसिक रूप से मजबूत बनाया

शुक्रवार, 17 मई 2019 (23:02 IST)
मुंबई। युवा पृथ्वी शॉ ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने हाल में समाप्त हुए इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान दिग्गज सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग की टिप्स ने उन्हें से मानसिक रूप से बहुत मजबूत बनाया है। पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेले जिससे 2 पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (कोच) और गांगुली (सलाहकार) जुड़े हुए हैं।
 
पृथ्वी शॉ ने टी-20 मुंबई लीग के दौरान कहा कि रिकी सर और सौरव सर जैसे दिग्गजों के मार्गदर्शन में खेलने से काफी कुछ सीखा। उन्होंने 15 से 20 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है और उन्हें काफी अनुभव है। हमें केवल 3-4 चीजों के बारे में नहीं बताया गया और यह मानसिक पहलू से अधिक जुड़ा था।
 
उन्होंने कहा कि वे तकनीक या ऐसी किसी अन्य चीज के बारे में बात नहीं करते थे। वे रणनीतियों पर बात करते थे, हमारे कौशल पर नहीं। निश्चित तौर पर जब आप उस स्तर पर होते हैं, तो आप चीजों को जानते हैं और इसलिए आप वहां हैं इसलिए वे हमें मानसिक तौर पर मदद करते थे। हमें मजबूत बनाने में मदद करते थे।
 
पृथ्वी ने कहा कि आईपीएल में खेलना मेरे लिए बड़ी बात है। मैं नर्वस था लेकिन उन्होंने मुझे शांतचित रहने में मदद की है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख