dharma sangrah
✕

तेज गेंदबाजों से फाइनल में भारत का पलड़ा भारी : शॉ

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (18:21 IST)
माउंट माउंगानुइ। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ का मानना है कि उनके तेज गेंदबाजों का शानदार फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को होने वाले फाइनल में जीत की कुंजी बनेगा। भारतीय बल्लेबाजों की टूर्नामेंट में अभी तक परीक्षा नहीं हुई है लेकिन शॉ इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं।


कोच राहुल द्रविड़ की भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को फाइनल में इतिहास रचने की दहलीज पर होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 3-3 खिताब जीते हैं और भारत के पास चौथा खिताब जीतने का मौका है। शॉ ने कहा कि टीम को जरूरत पड़ने पर उन्होंने कामयाबी दिलाई। उनकी फिटनेस गजब की है और हर बार मौके पर उन्होंने उम्दा प्रदर्शन किया है।

भारतीय बल्लेबाजों की टूर्नामेंट में अभी तक परीक्षा नहीं हुई है लेकिन शॉ इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि एक साझेदारी बनने पर हम 250 या 300 का स्कोर बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में हमने शुरुआती साझेदारी के बाद कुछ विकेट गंवा दिए लेकिन फिर मध्यक्रम ने पारी को संभाला।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जासन संघा ने कहा कि उनकी टीम शुरुआती दबाव बनाने की कोशिश करेगी उन्होंने कहा कि मैं 100 रन से मिली हार से निराश नहीं हूं। फाइनल अलग मुकाबला है और पिच अलग है। उन्होंने अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन हम शुरुआती विकेट ले सके तो दबाव बना पाएंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख