dharma sangrah
✕

मोदी ने दी अंडर 19 विश्व कप विजेता टीम को बधाई

Updated: शनिवार, 3 फ़रवरी 2018 (15:18 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई देते हुए आज कहा कि इस विजय से प्रत्येक भारतीय नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है।
 
मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भारतीय युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी भारतीय उत्साहित और गौरवान्वित हैं। भारतीय युवा खिलाड़ियों की इस शानदार जीत से देश के प्रत्येक नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। वह भारतीय टीम को इस शानदार उपलब्धि के लिए बहुत बधाई देते हैं।
 
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने शनिवार को न्यूजीलैंड में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलया को आठ विकेट से पराजित शानदार जीत हासिल की है। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख