dharma sangrah
✕

पीसीबी को बड़ा झटका, बीसीसीआई के दावे की चुकानी होगी 60 प्रतिशत राशि

Updated: बुधवार, 19 दिसंबर 2018 (20:34 IST)
दुबई। आईसीसी के विवाद निवारण पैनल ने बुधवार को पाकिस्तान को मुआवजा मामले में बीसीसीआई द्वारा मांगे गए हर्जाने का 60 प्रतिशत भुगतान करने का आदेश दिया है।
 
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने द्विपक्षीय क्रिकेट को लेकर हुए समझौते का सम्मान नहीं करने पर बीसीसीआई के खिलाफ मुआवजे का दावा किया था जिसे आईसीसी ने खारिज कर दिया था। अब इसके एक महीने बाद आईसीसी ने दोनों बोर्ड के लिए खर्चो का भुगतान तय कर दिया है। 
 
आईसीसी ने अपने फैसले में कहा, पैनल पीसीबी को हर्जाने तथा प्रशासनिक खर्च और पैनल के खर्चों का 60 प्रतिशत बीसीसीआई को भुगतान करने का आदेश देता है। पैनल का यह फैसला बाध्यकारी है।
 
दूसरी तरफ, पैनल ने बीसीसीआई को भी प्रशासनिक खर्च और पैनल के खर्चों का 40 प्रतिशत भुगतान करने के लिए कहा गया है। फैसले में उस धनराशि का जिक्र नहीं है, जिसका दावा भारतीय बोर्ड ने किया था। 
 
पीसीबी ने बीसीसीआई पर आरोप लगाया था कि उसने 2015 से 2023 तक छह द्विपक्षीय श्रृंखलाएं खेलने से संबंधित समझौता ज्ञापन का सम्मान नहीं किया। उसने बीसीसीआई से 447 करोड़ रुपए मुआवजे के दावे की मांग की। 
 
बीसीसीआई ने कहा था कि यह समझौता ज्ञापन बाध्यकारी नहीं था और यह मायने नहीं रखता क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी के लिए भारत के राजस्व ढांचा के समर्थन की प्रतिबद्धता का सम्मान करने में असफल रहा था। 
 
आईसीसी ने इसके बाद पीसीबी के मुआवजा दावे पर गौर करने के लिए तीन सदस्यीय विवाद निवारण समिति का गठन किया। इसकी सुनवाई एक से 3 अक्टूबर के बीच आईसीसी मुख्यालय में हुई थी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख