Hanuman Chalisa
✕

टेस्ट पदार्पण के बाद सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं ऋषभ पंत ने !

Updated: गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (21:47 IST)
सिडनी:पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने गुरूवार को ऋषभ पंत की यहां तीसरे टेस्ट के शुरूआती दिन खराब विकेटकीपिंग की आलोचना करते हुए कहा कि इस भारतीय युवा ने अपने पदार्पण के बाद किसी अन्य विकेटकीपर से ज्यादा कैच छोड़े हैं और उसे कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
 
पंत ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर विल पुकोवस्की के दो बार कैच छोड़े, जब वह 26 और 32 रन के स्कोर पर थे जिसके बाद पदार्पण करने वाले इस सलामी बल्लेबाज ने 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये दोनों कैच रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद सिराज की गेंदों पर छूटे।
 
पोंटिंग ने ने एक वेबसाइट से कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के बाद से उसने दुनिया में किसी अन्य विकेटकीपर से ज्यादा कैच छोड़े हैं। इससे दिखता है कि उसे अपनी विकेटकीपिंग पर कुछ काम करने की जरूरत है। ’’
 
उन्होंने कहा, ‘‘आज जो दो कैच छूटे, उन्हें लपका जाना चाहिए था, यह बिलकुल सरल बात है। ’’पोंटिंग ने कहा कि बल्लेबाजों के मुफीद सपाट पिच पर पुकोवस्की और भी खतरनाक साबित हो सकते थे।
 
पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं जिसमें पंत भी शामिल हैं। पोंटिंग ने कहा, ‘‘ ऋषभ शायद भाग्यशाली रहा कि पुकोवस्की ने इतने शानदार विकेट पर शतक या दोहरा शतक नहीं जमाया। ’’(भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख