sawan somwar

आतंकवादी हमले के विरोध में आरसीए ने भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटाईं

Updated: मंगलवार, 19 फ़रवरी 2019 (00:08 IST)
जयपुर। राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकवादी हमले के विरोध में सवाई मानसिंह स्टेडियम में लगी तस्वीरों में से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी हैं।
 
आरसीए के संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर ने सोमवार को बताया कि हमले में शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने और भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान का कड़ा विरोध जताते हुए आरसीए के अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देशानुसार सवाई मानसिंह स्टेडियम के विभिन्न ब्लॉक से पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीरें हटा दी गई हैं।
 
उन्होंने बताया कि देशभर में देश में पाकिस्तान विरोधी माहौल है। सभी इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार मानते हैं। इससे पहले आरसीए ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर समस्त राजस्थान क्रिकेट संघ पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने आशा व्यक्त की कि सरकार जल्दी ही देश से आतंकवाद को समाप्त करने एवं पाकिस्तान से इस हमले का बदला लेने के लिए कड़ा कदम उठाएगी। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख