kalsarpa dosh calculator
✕

बाबर आजम के इस्तीफा देने के बाद तीनों प्रारूप के लिए हो सकता है अलग अलग कप्तान

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 3 अक्टूबर 2024 (12:24 IST)
Pakistan Cricket Board : व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर और सीमित ओवरों के कप्तान पर बढते दबाव के मद्देनजर पाकिस्तान में तीनों प्रारूपों के लिए अलग अलग क्रिकेट कप्तानों की नियुक्ति की जा सकती है।
 
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) बाबर आजम (Babar Azam) को वनडे टीम की कप्तानी देने वाला था लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए बुधवार की रात कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

<

Dear Fans,

I'm sharing some news with you today. I have decided to resign as captain of the Pakistan men's cricket team, effective as of my notification to the PCB and Team Management last month.

It's been an honour to lead this team, but it's time for me to step down and focus…

— Babar Azam (@babarazam258) October 1, 2024 >
भीतरी सूत्रों का मानना है कि सीमित ओवरों के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) या चयन समिति के लिये अगला कप्तान चुनना आसान नहीं होगा।
 
सूत्र ने कहा ,‘‘ मुहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) सीमित ओवरों के कप्तान हो सकते हैं क्योंकि बाबर के अलावा वही अकेले खिलाड़ी है जिनकी तीनों प्रारूपों की टीम में जगह पक्की है।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को देखते हुए रिजवान का कार्यभार भी चिंता का सबब होगा।’
 
सूत्र ने कहा कि ऐसी संभावना है कि पीसीबी वनडे और टी20 के लिए अलग कप्तान और टेस्ट के लिए अलग कप्तान चुने।

ALSO READ: ICC Test Rankings : बुमराह फिर टॉप पर, जायसवाल नंबर 3 पर पहुंचे
सूत्र ने कहा कि कर्स्टन पीसीबी को बता चुके हैं कि बाबर का आत्मविश्वास और फॉर्म जाने के बाद उन्हें नहीं लगता कि कोई दूसरा खिलाड़ी दो प्रारूपों में कप्तानी का दबाव झेल सकेगा। 
 
पाकिस्तान को नवंबर और दिसंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में 18 वनडे और टी20 मैच खेलने हैं, जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला होगी। (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख