Daily Horoscope
✕

टी20 श्रृंखला : बाबर, शादाब के दम पर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा किया साफ

Updated: सोमवार, 29 अक्टूबर 2018 (12:56 IST)
दुबई। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम के अर्धशतक और लेग स्पिनर शादाब खान के तीन विकेट की मदद से पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 33 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला 3.0 से जीत ली।


आजम ने 40 गेंद में 50 रन बनाए, जिसकी मदद से पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 150 रन बनाए। इसके बाद शादाब ने 19 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.1 ओवर में 117 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की किसी श्रृंखला में पहली बार पाकिस्तान ने सारे मैच जीते हैं।

सितंबर 2016 में कप्तान बने सरफराज खान की अगुवाई में यह उसकी 10वीं श्रृंखला में जीत है। टी20 क्रिकेट में नंबर एक टीम पाकिस्तान ने अबुधाबी में 66 और दुबई में 11 रन से जीत दर्ज की थी। पहले मैच में 89 रन पर आउट हुए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया।

मिशेल मार्श (21), बेन मैकडरमोट (21) और एलेक्स कारे (20) को छोड़कर कोई अच्छी शुरुआत भी नहीं कर सका। कप्तान आरोन फिंच एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि क्रिस लिन 15 और ग्लेन मैक्सवेल चार रन ही बना सके। इससे पहले आजम और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत दी।

दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 99 रन जोड़े जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में पाकिस्तान की सबसे बड़ी साझेदारी थी। इसके बाद मोहम्मद हफीज ने 20 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए। अब पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड से तीन टी20, तीन वनडे और तीन टेस्ट खेलेगी। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख