Govardhan puja
✕

IPL 2019 : राजस्थान रॉयल्स ने पैडी उप्टन को बनाया कोच

Updated: रविवार, 13 जनवरी 2019 (19:22 IST)
नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने जाने-माने कोच पैडी उप्टन को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सत्र के लिए अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।
 
 
उप्टन 4 साल तक राजस्थान रॉयल्स के कोच रह चुके हैं। वे 2015 तक टीम के कोच थे। उनके मार्गदर्शन में राजस्थान रॉयल्स 2013 सत्र के सेमीफाइनल में पहुंचा था। वह उसी साल चैंपियंस लीग के फाइनल में भी पहुंचा था। उप्टन के कोच रहते टीम ने घरेलू मैदान पर लगातार 13 मैचों में जीत दर्ज की थी।
 
राजस्थान टीम के क्रिकेट प्रमुख जुबिन भरुचा ने रविवार को कहा कि उप्टन को वापस जोड़कर हम उत्साहित महसूस कर रहे हैं। हम नए सीजन की शुरुआत के लिए तैयार हैं और उनके विशाल अनुभव से टीम नए सत्र में शानदार प्रदर्शन करेगी।
 
दक्षिण अफ्रीका के उप्टन ने ट्वंटी-20 में आईपीएल, बिग बैश और पाकिस्तान सुपरलीग की टीमों के साथ काम किया है। वे भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटल कंडीशनिंग कोच भी रह चुके हैं। उप्टन ने भारतीय टीम के प्रमुख कोच गैरी कर्स्टन के साथ काम किया था। कर्स्टन और उप्टन की जोड़ी के समय भारत ने 2011 में विश्व कप जीता था और आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया था। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख