ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने तोड़ डाला रिकी पोंटिंग की टीम का लगातार 21 वनडे जीतने का रिकॉर्ड!
माउंट मौंगानुई: मेगन शट (32 रन पर चार विकेट) और निकोला कैरी (34 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी के बाद ओपनर एलिसा हीली (65), एलिस पैरी (नाबाद 56) और एश्लेग गार्डनर (नाबाद 53) के शानदार अर्धशतकों से ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान न्यूज़ीलैंड को पहले महिला वनडे में रविवार को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
ऑस्ट्रेलिया ने इसके साथ ही वनडे में लगातार 22 जीत का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले रिकी पोंटिंग की ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास 21 जीत का रिकॉर्ड था जो उन्होंने 2003 में हासिल किया था।
Can't stop, won't stop
— ICC (@ICC) April 4, 2021
Congratulations on a new world record, @AusWomenCricket! pic.twitter.com/Hx8obWYiUW
ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच इससे पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। वनडे सीरीज के पहले मैच में न्यूज़ीलैंड की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर में 212 रन पर सिमट गयी। न्यूज़ीलैंड की तरफ से ओपनर लॉरेन डाउन ने 134 गेंदों में आठ चौकों के सहारे सर्वाधिक 90 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेगन शट ने चार विकेट निकाले जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पैरी और एश्लेग गार्डनर ने पांचवें विकेट के लिए 79 रन की मैच विजयी अविजित साझेदारी की।
A six to bring up @akgardner97's third ODI fifty...and a record victory for @AusWomenCricket!
Australia defeat New Zealand by six wickets to go 1-0 up in the Rose Bowl series.#NZvAUS pic.twitter.com/RIAwrvtrH1
— ICC (@ICC) April 4, 2021
पैरी ने 79 गेंदों पर नाबाद 56 रन में सात चौके लगाए जबकि गार्डनर ने 41 गेंदों पर नाबाद 53 रन में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 38.3 ओवर में चार विकेट पर 215 रन बनाकर मैच समाप्त कर दिया। गार्डनर ने अपना तीसरा छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया और ऑस्ट्रेलिया को रिकॉर्ड जीत भी दिला दी।(वार्ता)

