sundarkand
✕

ओवर थ्रो विवाद पर ICC ने कहा- अंपायर लेते हैं नियमानुसार फैसले

Updated: बुधवार, 17 जुलाई 2019 (16:53 IST)
लंदन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) विश्व कप के फाइनल में हुए विवाद के बाद वैश्विक संस्था ने साफ किया है कि वह मैदान पर अंपायरों के लिए गए फैसलों पर टिप्पणी नहीं करती है, क्योंकि ये फैसले निर्धारित नियमानुसार लिए जाते हैं।
 
दरअसल, लंदन में रविवार को विश्व कप फाइनल में ओवर थ्रो पर रन देने के अलावा मैच टाई रहने की स्थिति  में सर्वाधिक बाउंड्री की बदौलत इंग्लैंड को विजेता घोषित करने के बाद से आईसीसी के नियमों पर सवाल उठ रहे हैं। मैच के निर्धारित ओवरों में इंग्लैंड को अतिरिक्त रन देने को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।
 
आईसीसी ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इस पर बयान दिया है। आईसीसी प्रवक्ता ने कहा कि अंपायरों के फैसलों पर किसी तरह की टिप्पणी करना नियम के खिलाफ है।
 
वैश्विक संस्था के प्रवक्ता ने अपने आधिकारिक बयान में यह भी कहा कि सभी मैदानी अंपायर आईसीसी के निर्धारित नियमों से बंधे होते हैं और उनके फैसले इसी आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैदान पर अंपायर नियमों के आधार पर लेते हैं और हमारी पॉलिसी है कि हम इसके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
 
हाल ही में संपन्न हुए विश्व कप में इंग्लैंड की जीत में जिस बात को लेकर विवाद पैदा हुआ था वह उसे मिला अतिरिक्त 1 रन था। उस समय बेन स्टोक्स बल्लेबाजी कर रहे थे। पूर्व अंपायर साइमन टॉफेल ने भी कहा था कि इंग्लैंड को मिला 1 अतिरिक्त रन गलत फैसला था। 5 बार के आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर टॉफेल ने कहा था कि यह एक गलत फैसला था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख