Daily Horoscope
✕

युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने एक ओवर में लगाए 6 छक्के

Updated: सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (20:47 IST)
एडिलेड। युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने यहां अंडर-19 वर्ग में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया मेल नेशनल चैंपियनशिप में रिकॉर्ड तोड़ दोहरा शतक लगाते हुए एक ओवर में 6 छक्के का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
 
 
न्यू साउथवेल्स मेट्रो के कप्तान ओली डेविस ने सिडनी में मैन्ली वारिन्गाह सीसी के लिए खेलते हुए 115 गेंदों में 207 रनों की बेहतरीन दोहरी शतकीय पारी खेली जबकि उनकी टीम ने 4 विकेट पर 406 रन बनाए। अंडर-19 मेल चैंपियनशिप में वर्ष 2001-02 के बाद यह किसी खिलाड़ी का पहला दोहरा शतक है। आखिरी बार जेसन क्रेजा ने यह उपलब्धि अपने नाम की थी।
 
डेविस ने पारी के 40वें ओवर में 6 छक्के लगाने की उपलब्धि भी अपने नाम की। उन्होंने अपनी पारी में कुल 17 छक्के जड़े जबकि दोहरे शतक में दूसरा शतक केवल 39 गेंदों में पूरा कर लिया। डेविस ने मैच के बाद कहा कि मैंने लूज बॉल पर छक्के लगाए और 2 छक्कों के बाद तो मुझे लगा कि मैं बाकी गेंदों पर भी ऐसा कर सकता हूं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख