dharma sangrah
✕

न्यूजीलैंड - इंग्लैंड टेस्ट के तीसरे दिन का खेल धुला

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (14:58 IST)
ऑकलैंड। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को बारिश के कारण सिर्फ 17 गेंदें फेंकी जा सकीं जबकि कीवी बल्लेबाज हेनरी निशोल्स ने अपना 6ठा टेस्ट अर्द्धशतक पूरा कर लिया।
 
पहले दिन इंग्लैंड टीम सिर्फ 58 रनों पर आउट हो गई थी। दूसरे दिन 23.1 ओवर ही फेंके जा सके और शनिवार को 10 मिनट का ही खेल हुआ।
 
निशोल्स नाबाद 49 रन पर थे जिन्होंने अपना अर्द्धशतक पूरा किया और 52 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उन्होंने 143 गेंदों की पारी में 3 चौके लगाए। बीजे वाटलिंग 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड ने 233 रन बना लिए हैं और उसे 175 रन की बढ़त मिल गई है। (भाषा)
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख