• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. New Zealand rugby team poison
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 मई 2016 (18:09 IST)

न्यूजीलैंड की टीम को मारने की कोशिश, दिया गया था जहर!

New Zealand rugby team
1995 विश्व कप के फायनल के पहले न्यूजीलैंड की रग्बी टीम के खिलाड़ियों को जहर दिया गया था।  उनका फायनल दक्षिण अफ्रीका के साथ था जहां न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना बहुत अधिक थी। इस  मैच के पहले  प्वॉइजनिंग के कारण कीवी खिलाड़‍ियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई और दक्षिण  अफ्रीका चैंपियन बना। यह सनसनीखेज खुलासा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के  बॉडीगार्ड रोरी स्टेन ने किया। 
स्टेब के मुताबिक सट्टेबाज इस साजिश में शामिल थे। न्यूजीलैंड के जीतने की संभावना देखते हुए यह  साजिश रची गई थी। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बीमार हो गए थे और दक्षिण अफ्रीका से 12-15 से हार गए।  यह उस दौर का सबसे बड़ा उलटफेर माना गया। स्टेन का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाडियों की  चाय, कॉफी और पानी में जहर मिलाकर उन्हें दिया गया था। जिसके कारण टीम दो तिहाई से ज्यादा  खिलाड़ी बीमार और कमजोर हो गए । 
स्टेन ने कहा, अगर दक्षिण अफ्रीका हार जाता तो सटोरियों को बहुत अधिक हानि होती हालांकि कोई  भी दक्षिण अफ्रीका का खिलाड़ी इस साजिश का हिस्सा नहीं था। इस बात के कोई पुख्ता सबून नहीं है  और यह सिर्फ स्टेन की आशंका है। 
ये भी पढ़ें
मेजर ध्यानचंद को 'भारतरत्न' से सम्मानित करने की मांग