Dhanteras
✕

नीदरलैंड बना टी20 विश्वकप क्वालीफाइंग टूर्नामेंट का चैंपियन

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2019 (19:39 IST)
दुबई। ब्रेंडन ग्लोवर की शानदार गेंदबाजी के बाद बेन कूपर की दमदार बल्लेबाजी के दम पर नीदरलैंड ने टी20 विश्व कप क्वालीफाइंग  टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को यहां पापुआ न्यू गिनी को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
 
नीदरलैंड और पापुआ न्यू गिनी की टीमें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इन  दोनों टीमों के अलावा ओमान, स्कॉटलैंड, नामीबिया और आयरलैंड ने भी विश्व कप का टिकट कटा लिया है।
 
पापुआ न्यू गिनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 128 रन बनाए। ग्लोवर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट  चटकाए।
 
नीदरलैंड ने एक ओवर शेष रहते 3 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। कूपर ने 33 गेंद में 41 रन बनाए। अनुभवी रेयान  टेन डोस्चेट ने 23 गेंद की नाबाद पारी में 34 रन बनाए। इससे पहले तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में आयरलैंड ने नामीबिया को  27 रन से हराया।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख