dharma sangrah
✕

नीदरलैंड्स ने रिकॉर्ड तीसरे सुपर ओवर में नेपाल को हराया

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 17 जून 2025 (18:14 IST)
नीदरलैंड्स ने टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मैच में नेपाल के खिलाफ टाई होने के बाद तीसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की है।ग्‍लास्‍गो में सोमवार रात खेले गये मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स के लिए एन अनिल तेजा (35), विक्रमजीत सिंह (30), माइकल लेविट (20), मैक्स ओ'डाउड (19) और साकिब जुल्फिकार (नाबाद 25) की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवरो में सात विकेट पर 152 रनों का स्कोर खड़ा किया। नेपाल की ओर से संदीप लामिछाने ने तीन और नंदन यादव ने दो विकेट लिये। ललित राजबंशी और कुशल भुर्तेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र नौ रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कुशल भुर्तेल के साथ कप्तान रोहित पॉडेल ने पारी को संभालने का प्रयास किया। छठें ओवर में कुशल भुर्तेल 23 गेंदों में (34) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। उन्हें डोरम ने आउट किया। इसके बाद डोरम ने ऐरी और किरन थगुना को भी पवेलियन भेज दिया। एक समय नेपाल ने 15 ओवर में 97 रनों पर पांच विकेट गंवा दिए।


लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख