biodatamaker
✕

तेज गेंदबाज नवदीप सैनी यॉर्कर करना सीखेंगे जसप्रीत बुमराह से

Updated: शनिवार, 18 मई 2019 (00:11 IST)
कोलकाता। आईसीसी विश्व कप के दौरान नेट गेंदबाज के रूप में चुने गए तेज गेंदबाज नवदीप सैनी इस दौरान शीर्ष गेंदबाजों से जसप्रीत बुमराह जैसीयॉर्कर और कुछ अन्य चीजें सीखना चाहेंगे। दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सैनी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ खेलते हैं। उन्हें ब्रिटेन में होने वाले विश्व कप के लिए भारत के 4 नेट गेंदबाजों में चुना गया है।
 
बुमराह से यॉर्कर के अलावा सैनी भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी से भी अच्छी गेंदबाजी के गुर सीखना चाहते हैं। सैनी ने कहा कि हमने आईपीएल में संक्षिप्त बात की थी लेकिन बहुत अधिक बात नहीं हो पाई, क्योंकि हम अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के साथ व्यस्त थे। भुवी भाई की स्विंग, बुमराह भाई की यॉर्कर और शमी भाई पिच कराने के बाद सीम लाजवाब है। उम्मीद है कि मैं उनसे इन चीजों की सीख लूंगा और बेहतर गेंदबाज बनूंगा।
 
आरसीबी में विराट कोहली की अगुआई में खेलने वाले सैनी ने 13 मैचों में 11 विकेट लिए। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की अगुआई में खेलकर काफी कुछ सीखने को मिला। वे हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते थे।उन्होंने मुझसे कहा कि कभी किसी तरह का दबाव नहीं लेना और अपनी तरफ से 110 प्रतिशत योगदान देना। अब यह मेरी आदत बन गई है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख