dharma sangrah
✕

Covid-19 महामारी के ब्रेक ने नाथन लियोन में जगाया 500 टेस्ट विकेट लेने का जोश

Updated: शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (02:26 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य स्पिनर नाथन लियोन (Nathan Lyon) का कहना है कि कोविड-19 महामारी (Covid-19 pandemic) के कारण खेल से दूर रहने के कारण उन्हें टेस्ट क्रिकेट के रोमांच की कमी खली लेकिन साथ ही वह मानते हैं कि इस ब्रेक ने उनके इस प्रारूप में 500 से ज्यादा विकेट हासिल करने के जोश को फिर से जगा दिया है।
 
लियोन 100 टेस्ट खेलने से महज 4 मैच दूर हैं और उन्होंने अब तक 390 विकेट अपने नाम कर लिए हैं जो किसी ऑस्ट्रेलियाई ऑफ स्पिनर के सबसे ज्यादा विकेट हैं। उन्होंने ‘फॉक्सस्पोर्ट्स’ से कहा, मुझे अब भी लगता है कि मैं बेहतर हो रहा हूं और अब भी लगता है कि मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी योगदान कर सकता हूं। 
 
लियोन ने कहा, निश्चित रूप से 500 और इससे ज्यादा विकेटों पर मैं नजर लगाए हूं। लियोन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में 100 टेस्ट तक पहुंचने वाले 10वें खिलाड़ी होंगे और ऐसा अगले साल के शुरू में ब्रिसबेन में भारत के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में होगा।
 
इस अनुभवी स्पिनर ने अपना अंतिम टेस्ट इस साल जनवरी में खेला था जिसके बाद कोविड-19 से पूरी दुनिया में क्रिकेट बंद हो गया। उन्होंने कहा कि इस ब्रेक ने उनकी अच्छा करने की भूख को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा, शायद, इसने (ब्रेक ने) मेरे खेल के प्रति लगाव को और बढ़ा दिया है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख