Hanuman Chalisa
✕

कैच लेते वक्त फील्डर टकराया तो रहीम ने उठाया हाथ (वीडियो), मांगी माफी

Updated: मंगलवार, 15 दिसंबर 2020 (22:59 IST)
ढाका:बंगलादेश के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने अपने दुर्व्यवहार के लिए बेक्सिम्को ढाका टीम के साथी खिलाड़ी नसुम अहमद से माफी मांगी है।
 
रहीम ने मंगलवार को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर मैदान पर अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है। रहीम ने फेसबुक पर लिखा, “ सबसे पहले आधिकारिक रूप से मैं कल के मैच के दौरान हुई घटना के लिए अपने प्रशंसकों और सभी दर्शकों से माफी मांगता हूं। मैं टीम में अपने साथी खिलाड़ी नसुम से पहले ही माफी मांग चुका हूं। अपने व्यवहार के लिए मैं ईश्वर से भी माफी मांगता हूं। मैं हमेशा यह याद रखता हूं कि मैं एक इंसान हूं और मैंने मैदान पर जो व्यवहार किया वह कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं वादा करता हूं कि भविष्य में ऐसा नहीं होगा।”
 
बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने भी एक वक्तव्य जारी कर कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर रहीम पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। रहीम के अनुशासनात्मक रिकाॅर्ड में एक निगेटिव अंक भी जोड़ दिया गया है। यदि इस टूर्नामेंट में रहीम के चार अथवा उससे अधिक निगेटिव अंक हो जाते हैं तो उन पर मैच प्रतिबंध लगाया जायेगा।
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख