शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni, Souvar Ganguly, Dhoni's future
Written By
Last Updated : मंगलवार, 17 सितम्बर 2019 (18:04 IST)

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी के भविष्य पर दिया बड़ा बयान

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने धोनी के भविष्य पर दिया बड़ा बयान - MS Dhoni, Souvar Ganguly, Dhoni's future
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी ने भविष्य पर बड़ा बयान जारी करके सबको चौंका दिया है। धोनी के संन्यास लेने की अटकलों के बीच गांगुली ने मंगलवार को कहा कि अब समय आ गया है, जब भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं और कप्तान विराट कोहली को अब महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर फैसला लेना चाहिए। 
क्यों धोनी के संन्यास लेने का मामला उछला : हाल ही में विराट के सोशल साइट पर एक पोस्ट के कारण धोनी के संन्यास को लेकर फिर से चर्चा होने लगी थी। हालांकि पूर्व कप्तान धोनी ने अब तक अपने संन्यास को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। उम्मीद थी कि धोनी इस वर्ष इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया जिसके बाद कई पूर्व क्रिकेटरों का भी मानना है कि धोनी को अब अपने भविष्य पर कोई फैसला करना चाहिए। 
सौरव गांगुली नहीं जानते चयनकताओ का मन : पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा मेरा मन नहीं जानता कि भारतीय क्रिकेट के चयनकर्ता धोनी के बारे में क्या सोच रहे हैं। यही नहीं मैं यह भी नहीं जानता कि विराट कोहली का क्या सोचना है लेकिन ये सभी अहम लोग हैं और इन्हें धोनी के भविष्य पर कुछ सोचना चाहिए। 
 
फिलहाल धोनी टीम इंडिया के साथ नहीं : 38 वर्षीय धोनी फिलहाल भारतीय टीम के साथ नहीं हैं। विश्व कप के बाद पहले वेस्टइंडीज दौरे से धोनी ने खुद को अलग कर लिया था और सेना की एक महीने की ट्रेनिंग पर चले गए थे लेकिन मौजूदा घरेलू दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए भी सीमित ओवर टीम में धोनी को जगह नहीं मिली है। 
द. अफ्रीका के खिलाफ भारत जीत की हकदार : गांगुली ने साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को जीत का हकदार बताते हुए कहा कि भारत अपने घरेलू मैदान पर हमेशा चुनौतीपूर्ण टीम रही है। उन्हें उनके घर में हराना आसान नहीं है। भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला टी-20 मैच बारिश से धुल गया था और अब सीरीज का दूसरा मैच बुधवार को मोहाली में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
INDvsSA 2ndT-20: मौजूदा युवा खिलाड़ियों को भी सीमित मौकों में खुद को साबित करना होगा : कोहली