dipawali
✕

हताश मोमिनुल ने कहा, 2020 सत्र से पहले हमें बेहतर मानसिक तैयारी की जरूरत

Updated: मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (06:47 IST)
कोलकाता। भारतीय तेज गेंदबाजों के खिलाफ यहां संपन्न 2 मैचों की टेस्ट श्रृंखला में बल्लेबाजी क्रम की कमजोरियां उजागर होने के बाद बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने हताश होकर कहा कि अगले साल लंबे टेस्ट सत्र से पूर्व उन्हें अपनी मानसिक मजबूती पर काम करने की जरूरत है। मोमिनुल ने कहा कि इस श्रृंखला में लचर प्रदर्शन से उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला बेहतर देश बनने में मदद मिलेगी।
 
बांग्लादेश की टीम भारत को कोई चुनौती पेश नहीं कर पाई और दोनों ही टेस्ट में उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इंदौर में पहला टेस्ट पारी और 130 रन जबकि कोलकाता में दूसरा टेस्ट पारी और 46 रन से जीता।
 
यहां ईडन गार्डन्स पर हुए भारत के पहले दिन-रात्रि टेस्ट में सभी 19 विकेट तेज गेंदबाजों ईशांत शर्मा (9 विकेट), उमेश यादव (8 विकेट) और मोहम्मद शमी (2 विकेट) की तिकड़ी ने चटकाए।
 
मोमिनुल ने स्वीकार किया कि एक टीम के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए, फिर चाहे यह गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी। कई विभागों में सुधार की जरूरत है। अगर हम सुधार करते हैं तो अगले साल अच्छी चुनौती दे पाएंगे। 2020 में हमें लगभग 10 टेस्ट खेलने हैं।
 
उन्होंने कहा, आपको पता होगा कि हमें नियमित रूप से टेस्ट मैच खेलने को नहीं मिलते। हमें अगले साल लगभग 10 टेस्ट खेलने हैं और उम्मीद करते हैं कि हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

मोमिनुल ने कहा, हम सभी को मानसिक रूप से बेहतर तैयारी करने की जरूरत है। उम्मीद करते हैं कि हम मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे और सुधार करेंगे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख