Hanuman Chalisa
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mohammed Shami Father Passes Away

इस भारतीय गेंदबाज़ के पिता का निधन, फौरन हुए घर रवाना

Mohammed Shami
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 क्रिकेट सीरीज़ के दौरान टीम में शामिल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनके पिता के देहांत की खबर मिली और वे फौरन ही अपने घर के लिए रवाना हो गए। शमी कल रात अमरोहा रवाना हो गये जबकि भारत और इंग्लैंड टीम के बाकी खिलाड़ी अगले टी20 मैच के लिए आज सुबह नागपुर रवाना हो गए। 
 
उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ(यूपीसीए) के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया कि भारत इंग्लैंड टी 20 मैच के बाद खबर आई कि मुरादाबाद के पास अमरोहा में रहने वाले शमी के पिता का अचानक निधन हो गया। इसके बाद संघ ने तुरंत शमी के लिए गाड़ी और सुरक्षा का इंतजाम किया और वह रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मुरादाबाद रवाना हो गये.
 
उन्होंने बताया कि भारतीय और इंग्लैंड टीम के बाकी खिलाड़ी आज सुबह नौ बजे विशेष बसों से लखनउ गये और फिर वहां अमौसी हवाई अड्डे से विमान से अगला टी20 मैच खेलने नागपुर रवाना हो गए। दूसरा टी 20 नागपुर में 29 जनवरी को खेला जाएगा। 
ये भी पढ़ें
कमाल! छह गेंदों पर लिए छह विकेट