Hanuman Chalisa
✕

आमिर और वहाब पाकिस्तान की 15 सदस्यीय World Cup टीम में शामिल

Updated: सोमवार, 20 मई 2019 (19:32 IST)
कराची। बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज को विश्व कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
 
दोनों गेंदबाजों को पिछले महीने घोषित प्रारंभिक टीम में जगह नहीं दी गई थी। आमिर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए टीम में रखा गया था जिसमें पाकिस्तान को 4-0 से पराजय झेलनी पड़ी। चयनकर्ताओं ने हरफनमौला फहीम अशरफ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान को भी शुरुआती टीम से बाहर कर दिया है।
 
वहाब ने आखिरी वनडे 2017 में खेला था, जब भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में उन्होंने 87 रन दिए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिली थी। आमिर ने पिछले 14 वनडे में सिर्फ 5 विकेट लिए हैं। वे चेचक से उबर रहे हैं। वहाब और आमिर अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।
 
चयनकर्ताओं ने युवा बल्लेबाज आबिद अली को बाहर करके आसिफ अली को टीम में शामिल किया है। मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने कहा कि कप्तान और मुख्य कोच से मशविरे के बाद टीम चुनी गई है।
 
पाकिस्तानी विश्व कप टीम : फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, हारिस सोहेल, आसिफ अली, शोएब अली, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान), इमाद वसीम, शादाब खान, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर, हसन अली, शाहिन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख