Daily Horoscope
✕

मिताली, हरमनप्रीत वनडे और टी-20 कप्तान बनी रहेंगी, वेदा कृष्णामूर्ति टीम से बाहर

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (19:24 IST)
नई दिल्ली। मिताली राज और हरमनप्रीत कौर को अगले महीने होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय महिला वनडे और टी-20 टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है जबकि खराब फॉर्म में चल रही वेदा कृष्णामूर्ति टीम से
बाहर हैं। भारतीय टीम 24 जनवरी से न्यूजीलैंड दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलेगी।
 
 
पिछले महीने टी-20 विश्व कप से बाहर होने के बाद भारत का यह पहला दौरा है। टी-20 विश्व कप में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। डब्ल्यू वी. रमन को मुख्य कोच बनाने के बाद भारत की वनडे और टी-20 टीम का ऐलान किया गया।


गैरी कर्स्टन कोच बनने की दौड़ में रमन से आगे थे लेकिन वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल टीम के कोच का पद छोड़ने को तैयार नहीं थे। बीसीसीआई ने 30 नवंबर को रमेश पोवार का कार्यकाल खत्म होने के बाद नए आवेदन बुलाए थे।
मिताली ने शुक्रवार को चयन समिति की बैठक में भाग लिया जबकि ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेल रही हरमनप्रीत स्काइप के जरिए जुड़ी थीं। चयन समिति की प्रमुख हेमलता काला ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी और कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी के सामने टीम का ऐलान किया।

वेदा की जगह मोना मेशराम को वनडे टीम में शामिल किया गया। शिखा पांडे ने टी-20 टीम में चोटिल पूजा वस्त्रकार की जगह ली, वहीं वेदा की जगह प्रिया पूनिया को लिया गया।
 
वनडे टीम : मिताली राज (कप्तान), पूनम राउत, स्मृति मंधाना, जेमिमा रौद्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, मोना मेशराम, एकता बिष्ट, मानसी जोशी, डायलान हेमलता, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे।
 
टी-20 टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान) , स्मृति मंधाना, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रौद्रिगेज, अनुजा पाटिल, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, शिखा पांडे, तान्या भाटिया, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पूनिया। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख