dharma sangrah
✕

एमसीए ने लोढ़ा समिति की सिफारिशें लागू की

Updated: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (18:22 IST)
पुणे। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने कल यहां आमसभा की विशेष बैठक में न्यायाधीश आरएम लोढा समिति की सिफारिशों को लागू करने का फैसला किया है। एमसीए के अध्यक्ष अभय आपटे ने कहा कि एमसीए ने सर्वसम्मति से लोढ़ा समिति की सिफारिशों और इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को लागू करने का फैसला किया है।

आपटे ने कहा कि इस संबंध में सभी सदस्यों के बीच आम राय थी और मैं खुश हूं कि सदस्यों ने व्यक्तिगत हितों से ज्यादा संघ (एमसीए) को महत्व दिया। इससे पहले इस माह की शुरुआत में एमसीए की प्रबंध समिति ने सिफारिशों को लागू करने पर सहमति जताई थी।

यह पता चला की इस बैठक में सर्वोच्च न्यायालय से बर्खास्त बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के भी शामिल थे। एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शिर्के इसके सदस्य है इसलिए सदस्य की हैसियत से वे इस बैठक शामिल हुए। उच्चतम न्यायालय ने राज्य क्रिकेट संघों से लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख