Hanuman Chalisa
✕

ग्लेन मैक्सवेल ने रिटेन नहीं करने के पीछे के कारणों के लिए RCB की सराहना की

यह ऑस्ट्रेलियाई 52 मैच में 1266 रन के साथ RCB के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 7 नवंबर 2024 (11:33 IST)
Glenn Maxwell Royal Challengers Bengaluru : ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इस महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) द्वारा उनसे संपर्क करने और उन्हें रिटेन नहीं करने के पीछे के कारणों को समझाने के प्रयास की सराहना की है।
 
आरसीबी ने केवल तीन भारतीय खिलाड़ियों विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया है।
 
मैक्सवेल 2021 में आरसीबी में शामिल हुए और पिछले चार सत्रों में मध्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमें से बेंगलुरु की टीम तीन प्ले-ऑफ में जगह बनाने में सफल रही।
 
मैक्सवेल ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के ‘अराउंड द विकेट’ शो में कहा, ‘‘मुझे मो बोबट और एंडी फ्लावर का फोन आया। मैं जूम कॉल पर था जिसमें उन्होंने रिटेन नहीं किए जाने के फैसले के बारे में बताया। यह बहुत खूबसूरत तरीके से किया गया। हमने लगभग आधे घंटे तक खेल के बारे में बात की। उनकी रणनीति के बारे में बात की। और वे आगे क्या करने के बारे में सोच रहे हैं। ’’

ALSO READ: गोल्ड जीतने वाली महिला निकली पुरुष, Imane Khelif को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

<

Glenn Maxwell spoke highly of RCB and its management. Mo Bobat and Andy Flower communicated their decision not to retain him ahead of the IPL mega auction over a phone call, and that's how legends should be treated.
Class act #RCB #IPLAuction pic.twitter.com/pqhzIQ8Z5n

— RCBIANS OFFICIAL (@RcbianOfficial) November 6, 2024 >
उन्होंने कहा, ‘‘मैं पूरी तरह से समझता हूं कि वे किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें उस कोर को बनाने के लिए तीन भारतीयों की जरूरत है और उम्मीद है कि उनके विदेशी खिलाड़ी उन स्थानीय खिलाड़ियों का पूरक बन सकते हैं। मैं इससे खुश था। अगर हर टीम ऐसा करती है तो मुझे लगता है कि शायद रिश्ते और भी सहज हो जाएंगे। ’’
 
यह ऑस्ट्रेलियाई 52 मैच में 1266 रन के साथ आरसीबी के पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। (भाषा)

ALSO READ: जेम्स एंडरसन संन्यास के बाद IPL में खेलने को तैयार, ऑक्शन के लिए यह रखा बेस प्राइज
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख