Hanuman Chalisa
✕

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर हेडन सर्फिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (19:59 IST)
मेलबोर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडन क्वींसलैंड के स्ट्रैडब्रोक द्वीप पर अपने बेटे के साथ सर्फिंग के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। हेडन को रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है जबकि मांसपेशियों में भी गंभीर चोटें आईं हैं। पूर्व क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसमें उनके सिर पर चोटें देखी जा सकती हैं जबकि उनकी गर्दन में भी चोटें हैं और उन्होंने नेक ब्रेस पहना हुआ है।
 
 
46 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, मैंने गोली को मात दी है। उन्होंने लिखा, मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया। खासकर बेन और सू केली का जिन्होंने एमआरआई, सीटी स्कैन करके मेरी चोट का जल्द पता लगाया। फ्रैक्चर सी6, सी5, सी4 की स्नायु चोटें, मैं कह सकता हूं कि मैंने गोली को मात दी है। आप सभी का धन्यवाद। मैं अब ठीक हो रहा हूं। 
 
हेडन ने अपनी दुर्घटना को लेकर बताया कि वह जब सर्फिंग कर रहे थे तो बहुत तेज आती समुद्र की लहरों ने हमें बुरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और मैं पानी के अंदर चला गया। मुझे बस इतना ही याद है। मेरा सिर नीचे तलहटी में रेत पर तेजी से लगा और फिर मैं काफी घूम गया। मैं अपने ही भार से दबा जा रहा था और फिर लहर का भार मुझपर था जिससे मेरे सिर पर और गर्दन पर चोट आई। मैं तैरकर बाहर की ओर आया। 
 
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर इससे पहले भी समुद्र में दुर्घटना का शिकार हुए थे जब वर्ष 2000 में उनकी नाव पानी में डूब गई थी। हेडन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1994 से 2008 के बीव 273 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें उनके नाम 15000 से अधिक रन है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख