Daily Horoscope
✕

INDvAUS धोनी की धीमी पारी, ट्‍विटर पर बोले लोग अब करियर हो गया खत्म...

Updated: सोमवार, 25 फ़रवरी 2019 (15:11 IST)
भारत को विशाखापत्तनम में खेले गए पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के सामने कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। एक तरफ जहां अंतिम ओवर के लिए गेंदबाज उमेश यादव की खूब आलोचना हुई, वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी खेली गई धीमी पारी के कारण सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में आ गए।
धोनी पारी के अंत तक नाबाद रहे और 37 गेंदों में 78.38 के धीमे स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाए। इस धीमी बल्लेबाजी के लिए लोग उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं।
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को ट्विटर पर उनकी धीमी पारी के लिए ट्रोल किया जा रहा है, कुछ लोगों का मानना है कि उनका करियर खत्म हो चुका है।

यह धोनी के करियर में पहला मौका था जब उन्होंने किसी टी-20 मैच में 30 गेंदें खेलीं और एक भी बाउंड्री नहीं लगाई थी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख