Hanuman Chalisa
✕

धोनी खेल पाएंगे 2019 का वर्ल्ड कप?

Updated: सोमवार, 25 दिसंबर 2017 (15:10 IST)
मुंबई। राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद ने कुछ समय पहले कहा था कि विकेटकीपर महेन्द्रसिंह धोनी को 2019 में होने वाले विश्व कप में उतरने के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार लाना होगा, लेकिन अब उनका मानना है कि धोनी दुनिया के नंबर एक विकेटकीपर हैं और वे विश्व कप तक टीम का हिस्सा रहेंगे।

प्रसाद ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वन-डे टीम की घोषणा करते समय यह साफ कर दिया कि धोनी ही अगले विश्व कप के लिए पहली पसंद हैं। चयनकर्ता प्रमुख की इन बातों से साफ़ है कि उन्हें कोई भी ऐसा विकेटकीपर नहीं दिखाई दे रहा है जो धोनी के आसपास हो।

धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज और टी-20 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है। वे न केवल बल्लेबाजी से बल्कि विकेट के पीछे अपने प्रदर्शन से युवा विकेटकीपरों को मात दे रहे हैं। विकेटकीपरों के संदर्भ में और खासतौर पर धोनी के बारे में प्रसाद ने कहा कि हम भारत ए के दौरे से कुछ विकेटकीपरों को तैयार कर रहे हैं लेकिन हमने 2019 के विश्वकप तक धोनी को ही बनाए रखने का फैसला किया है।

धोनी अब भी विश्व के नंबर एक विकेटकीपर है। श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में उन्होंने कमाल की स्टंपिंग करने के साथ साथ शानदार कैच लपके हैं। प्रसाद का तो यह भी कहना है कि भारतीय क्रिकेट ही क्या विश्व क्रिकेट में भी धोनी के आसपास कोई विकेटकीपर नहीं है।

प्रसाद ने एक बात और स्पष्ट कर दी है कि जिन युवा विकेटकीपरों को भी मौका दिया गया है उनमें से कोई भी धोनी के करीब तक भी नहीं पहुंचता है। इससे ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे युवा विकेटकीपरों को झटका लग सकता है जो धोनी की जगह लेने की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम युवा विकेटकीपरों को भारत के ए दौरे की टीम में जगह देंगे और देखेंगे कि वे अपने प्रदर्शन में सुधार कर पाते है या नहीं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख