dharma sangrah
✕

महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में खेला अपने क्रिकेट कॅरियर का अंतिम वनडे मैच!

Updated: शनिवार, 9 मार्च 2019 (00:51 IST)
रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी बचे दो एकदिवसीय मैचों के लिए विश्राम दिया गया है और शुक्रवार को यहां खेला गया मैच भारतीय सरजमीं पर उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच साबित हो सकता है। 
 
भारत के सहायक कोच संजय बांगड़ ने तीसरे एकदिवसीय मैच में भारत की 32 रन से हार के बाद पत्रकारों से कहा कि हम अंतिम दो मैचों के लिए कुछ बदलाव करेंगे। माही अंतिम दो मैचों में नहीं खेलेंगे और विश्राम करेंगे। श्रृंखला का चौथा मैच 10 मार्च को मोहाली जबकि पांचवां और अंतिम मैच 13 मार्च को नई दिल्ली में खेला जाएगा। 
 
भारत को अब अक्टूबर तक अपनी सरजमीं पर कोई मैच नहीं खेलना है और ऐसे में कहा जा रहा है कि रांची का मैच धोनी को भारतीय धरती पर आखिरी मैच हो सकता है। माना जा रहा है कि विश्व कप के बाद यह स्टार क्रिकेटर संन्यास ले सकता है। 
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का हालांकि मानना है कि उन्हें अगले घरेलू सत्र में सीमित ओवरों के एक मैच की मेजबानी मिल जाएगी, जिसमें धोनी उचित विदाई ले सकते हैं। धोनी प्रचार से बचते हैं और ऐसी संभावना बहुत कम है। 
 
धोनी ने हैदराबाद में पहले मैच में नाबाद 59 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन पिछले दो मैचों में वह 0 और 26 रन ही बना पाए। धोनी की अनुपस्थिति में अंतिम दो वनडे में ऋषभ पंत विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख