sundarkand
✕

टेंशन में धोनी, नेट्स पर बहा रहे हैं जमकर पसीना

Updated: रविवार, 28 अक्टूबर 2018 (22:19 IST)
मुंबई। लगातार लचर प्रदर्शन के कारण दबाव झेल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने भारत और विंडीज के बीच चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच से पहले रविवार को यहां क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में नेट्स पर जमकर अभ्यास किया। 
 
 
वैकल्पिक अभ्यास सत्र होने के बावजूद यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज नेट्स पर अभ्यास के लिए पहुंचा और उन्होंने 45 मिनट तक स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया। धोनी को विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 श्रृंखलाओं के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है। 
 
धोनी पिछले कुछ समय से वनडे में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। उन्हें टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ के साथ संक्षिप्त बातचीत करते हुए भी देखा गया। भारत सोमवार को चौथे वनडे में वेस्टइंडीज का सामना करेगा। विंडीज ने शनिवार को पुणे में तीसरा मैच 43 रन से जीतकर 5 मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कराई। 
 
सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, चौथे नंबर पर अपनी जगह पक्की करने की कवायद में लगे अंबाती रायुडू, युवा केएल राहुल, मनीष पांडे और स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। जडेजा ने बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी भी की। 
 
चौथे मैच के लिए टीम में शामिल किए गए केदार जाधव ने भी अभ्यास सत्र में भाग लिया। विंडीज की टीम ने रविवार को अभ्यास नहीं किया। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख