biodatamaker
✕

धोनी की अनुपस्थिति में आरोन करेंगे झारखंड की अगुआई

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (10:44 IST)
नई दिल्ली। तेज गेंदबाज वरुण आरोन ईस्ट जोन सैयद मुश्ताक अली टी-20 लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड की अगुआई करेंगे। इससे महेंद्र सिंह धोनी के इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहने की अटकलों पर विराम लग गया है।
 
अभी कोई टी-20 टूर्नामेंट का कार्यक्रम नहीं है, ऐसे में इस तरह की अटकलें थीं कि आईपीएल की नीलामी से पहले 2 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान रह चुके धोनी प्रदेश की तरफ से खेल सकते हैं, हालांकि ऐसा समझा जा रहा है कि धोनी ने चयन समिति से अपने नाम पर विचार नहीं करने को कहा।
 
मुंबई और वडोदरा के बीच वेस्ट जोन के मैच से रविवार को इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। हालांकि झारखंड की ओर से सौरभ तिवारी, ईशांक जग्गी, विराट सिंह और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख