Hanuman Chalisa

अफगानिस्तान की सफलता जिम्बाब्वे के साथ भी दोहराना चाहते हैं राजपूत

शुक्रवार, 25 मई 2018 (21:42 IST)
मुंबई। लालचंद राजपूत जिम्बाब्वे की टीम को भी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की तरह सफल बनाना चाहते हैं जिन्हें हाल में टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। राजपूत ने हीथ स्ट्रीक की जगह ली है जिन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।
 
 
राजपूत के मार्गदर्शन में अफगानिस्तान ने आईसीसी में पूर्ण सदस्यता दर्जा हासिल की और 6 सीमित ओवरों की सीरीज जीती। उन्होंने जिम्बाब्वे या बांग्लादेश को छोड़कर पूर्ण सदस्य विंडीज पर भी इस प्रारूप में एक वनडे में मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज की थी। अफगानिस्तान को हाल में टेस्ट दर्जा दिया गया और टीम अपना पहला टेस्ट अगले महीने बेंगलुरु में भारत के खिलाफ खेलेगी।
 
राजपूत ने कहा कि जब मैं अफगानिस्तान से जुड़ा था तो कोई नहीं जानता था कि वह इस स्तर तक पहुंचेगा और हमें (अफगानिस्तान) को टेस्ट दर्जा मिल गया। हमने कोई भी सीरीज नहीं गंवाई। अब लोग अफगानिस्तान के बारे में बात कर रहे हैं कि वे अच्छा कर रहे हैं। मैं जिम्बाब्वे के साथ भी यही होते हुए देखना चाहता हूं।
 
उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि जिम्बाब्वे ने मुझे इस पद के लिए संपर्क किया और वे मेरी सेवाएं चाहते हैं। यह देखकर अच्छा लगता है कि अंतरराष्ट्रीय टीम मेरी प्रतिभा देख रही है। यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है, क्योंकि जिम्बब्वे ने 2019 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं किया है इसलिए लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन मैं इसे चुनौती के रूप में ले रहा हूं और मुझे चुनौतियां पसंद हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख